{"_id":"6a3be34628cfcaef8b0f711b","slug":"iprd-gets-a-new-chief-naveen-kumar-takes-charge-bihar-news-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: IPRD को मिला नया मुखिया! नवीन कुमार ने संभाली कमान, फेक न्यूज पर सख्ती और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: IPRD को मिला नया मुखिया! नवीन कुमार ने संभाली कमान, फेक न्यूज पर सख्ती और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस
Wed, 24 Jun 2026 07:32 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:32 PM IST
सार
आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को निवर्तमान सचिव चंद्रशेखर सिंह से सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (आईपीआरडी) के सचिव पद का प्रभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को विभाग के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रचारित किया जाएगा।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी नवीन कुमार बने आईपीआरडी के सचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2011 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (आईपीआरडी) के सचिव पद का प्रभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। साथ ही फेक न्यूज और भ्रामक खबरों के खिलाफ त्वरित तथ्य जांच और आधिकारिक खंडन की व्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।
सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर रहेगा विशेष जोर
नवीन कुमार ने कहा कि संचार माध्यमों को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में विभाग लगातार कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिक से अधिक उपयोग कर जन-जन तक सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की सही एवं सटीक जानकारी पहुंचाई जाएगी, ताकि लोगों को समय पर प्रमाणिक सूचना मिल सके।
फेक न्यूज और भ्रामक खबरों पर रहेगी पैनी नजर
उन्होंने कहा कि गलत या भ्रामक खबरों के कारण लोगों के बीच किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो, इसके लिए तथ्यात्मक जांच की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही किसी भी भ्रामक सूचना का आधिकारिक तौर पर त्वरित खंडन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके और अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार में निवेश का धमाका! ₹1628 करोड़ की 36 परियोजनाओं को SIPB की मंजूरी, रोजगार और उद्योग पर जोर
प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध है नवीन कुमार का कार्यकाल
नवीन कुमार इससे पहले खगड़िया जिले के जिलाधिकारी (डीएम) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सितंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक परिवहन विभाग में राज्य परिवहन आयुक्त (एसटीसी) का दायित्व भी संभाला। इसके अलावा रोहतास और मुंगेर जिलों में भी जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देकर प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया है।