फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Road Accident Laborer Dies Two Critically Injured as Tractor Overturns into Water Filled Ditch

Bihar: पूर्णिया में दर्दनाक हादसा! पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर

Wed, 24 Jun 2026 08:12 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 08:12 PM IST
सार

पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Purnia Road Accident Laborer Dies Two Critically Injured as Tractor Overturns into Water Filled Ditch
पूर्णिया जीएमसीएच में इलाजरत घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक ट्रैक्टर सड़क किनारे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे में पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की डूबने और दबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक मजदूर की पहचान चिमनी बाजार दरगाह टोली निवासी मो. हसेन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


खराब ट्रैक्टर को रेस्क्यू करने जा रहे थे मजदूर
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर ने घटना के संबंध में बताया कि ट्रैक्टर पर सवार सभी मजदूर एक अन्य खराब पड़े ट्रैक्टर को टोचन कर खींचने (रेस्क्यू करने) के लिए जा रहे थे। इसी दौरान डगरुआ के समीप अचानक चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा और पलट गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर, मच गई चीख-पुकार
ट्रैक्टर पलटने के कारण उस पर सवार तीनों मजदूर उसके भारी हिस्से के नीचे दब गए और पानी में फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके की ओर दौड़ लगाई और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से निकाला बाहर
हंगामे और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में डूबे ट्रैक्टर के नीचे फंसे मजदूरों को काफी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जीएमसीएच पूर्णिया में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मो. हसेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल दो अन्य मजदूरों का इलाज अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।


यह भी पढ़ें: बिहार में निवेश का धमाका! ₹1628 करोड़ की 36 परियोजनाओं को SIPB की मंजूरी, रोजगार और उद्योग पर जोर

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही डगरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed