फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Angry over not allowed sit exam student climbed mobile tower leading to hours highvoltage drama

Bihar News: परीक्षा में बैठने से रोका तो टावर पर चढ़ गया नर्सिंग छात्र, DMCH में घंटों चला हाई-वोल्टेज

Wed, 24 Jun 2026 09:47 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 09:47 PM IST
सार

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र का आरोप है कि माफीनामा जमा करने के बावजूद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस, प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे।
 

विज्ञापन
Bihar News Angry over not allowed  sit exam student climbed mobile tower leading to hours highvoltage drama
परीक्षा में बैठने से रोका तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया नर्सिंग छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से नाराज होकर ट्रॉमा सेंटर के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


फाइनल ईयर का छात्र बताया जा रहा है धनंजय पांडेय
जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ा छात्र धनंजय पांडेय है, जो मोतिहारी का निवासी तथा डीएमसी नर्सिंग कॉलेज के फाइनल ईयर का छात्र है। बताया जाता है कि वह हॉस्टल से बाहर रहकर पढ़ाई करता है। छात्र का आरोप है कि बुधवार को आयोजित परीक्षा में उसे बैठने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि वह पहले ही माफीनामा जमा कर चुका था।
विज्ञापन


टावर पर चढ़कर जताया विरोध, कई थानों की पुलिस पहुंची
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से आक्रोशित होकर धनंजय पांडेय ट्रॉमा सेंटर के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने लगा। घटना की सूचना मिलते ही बेंता, कोतवाली, लहेरियासराय, विश्वविद्यालय, यातायात, सदर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्र को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'निलंबन के कारण नहीं दे सका परीक्षा'
मौके पर मौजूद नर्सिंग छात्र रमेश ने बताया कि धनंजय फाइनल ईयर का छात्र है। उसने प्राचार्य को माफीनामा भी दिया था, लेकिन उसे दस दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसी वजह से वह आज की परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। रमेश के अनुसार, कॉलेज की प्राचार्य भी मौके पर पहुंचीं और छात्र को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

तेज धूप में दो घंटे तक टावर पर डटा रहा छात्र
करीब दो घंटे से अधिक समय तक तेज धूप में टावर पर मौजूद छात्र की सुरक्षा को लेकर साथी छात्र और प्रशासन दोनों चिंतित नजर आए। समाचार लिखे जाने तक छात्र को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी थे और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए था।


यह भी पढ़ें: बिहार में निवेश का धमाका! ₹1628 करोड़ की 36 परियोजनाओं को SIPB की मंजूरी, रोजगार और उद्योग पर जोर

DMCH परिसर में जुटी भीड़, चर्चा का बना विषय
घटना के बाद डीएमसीएच परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा इलाका इस घटना को लेकर चर्चा का केंद्र बना रहा। प्रशासन का कहना है कि छात्र को सुरक्षित नीचे उतारना उनकी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed