10:37 PM, 07-Jun-2026
Bihar : आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पहुंचे बिहार, मुंगेर में स्वयंसेवकों को देंगे राष्ट्र सेवा का मंत्र
Bihar : आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज बिहार पहुंचे। इस अवसर पर उनका स्वागत करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कई शीर्ष नेता तथा पदाधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें
09:18 PM, 07-Jun-2026
Bihar News: थानाध्यक्ष की भी नहीं सुनतीं महिला एसआई, साइकिल सवार से मारपीट का आरोप; आम लोगों में आक्रोश
बाढ़ में मद्यनिषेध विभाग की महिला एसआई गुंजा कुमारी पर स्थानीय लोगों और एक एनटीपीसी कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार तथा मारपीट का आरोप लगाया है। मामले को लेकर विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि मद्यनिषेध थानाध्यक्ष ने जांच के लिए वरीय अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है।
और पढ़ें
09:01 PM, 07-Jun-2026
Bihar: वीडियो कॉल पर लालू प्रसाद ने की बात, राबड़ी आवास के सामने पहरेदार बने कार्यकर्ता; कहा- आ रहा हूं जल्द
Bihar: वीडियो कॉल पर लालू प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से बात की और कहा कि आपलोग परेशान मत हों। दरअसल लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कमी होने के बाद राजद का रुख सरकार के खिलाफ आक्रामक है।
और पढ़ें
08:47 PM, 07-Jun-2026
Bihar: कलह ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, दो साल की शादी का दर्दनाक अंत; बेटे के सिर से उठा मां का साया
गयाजी के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता लीला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के घर छोड़कर चले जाने से मामला रहस्यमय बन गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
08:09 PM, 07-Jun-2026
Bihar: संगठन विस्तार व मजबूती को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने की बड़ी बैठक, कार्ययोजना पर हुआ मंथ
भाजपा बिहार प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में नव-नियुक्त प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा के साथ महामंत्रियों को विभिन्न संभागों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
और पढ़ें
07:57 PM, 07-Jun-2026
Bihar News: बेतिया में दर्दनाक हादसा, रील शूट करते समय नहर में गिरे दो युवक; दोनों की मौत
बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गंडक नहर के किनारे रील बनाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया, जबकि पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें
07:39 PM, 07-Jun-2026
Bihar News: किशनगंज के मौलाना हत्याकांड में गिरफ्तारी, बरेली पुलिस के हाथ लगा आरोपी: CCTV फुटेज से खुला राज
किशनगंज के मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड में बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रेन यात्रा के दौरान हुई मारपीट के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज लोधा को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें
06:59 PM, 07-Jun-2026
Bihar Crime: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बरसे पत्थर, दो गिरफ्तार; कार्रवाई जारी
रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर कथित शराब कारोबारियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए, जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें
06:49 PM, 07-Jun-2026
Bihar News: भिंडी के खेत में मिला किसान का शव, शरीर पर जले निशान व आंख-कान से बह रहा था खून; इलाके में सनसनी
मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में खेत में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर मिले जले के निशान और खून के निशानों के बीच पुलिस वज्रपात से मौत की आशंका जता रही है, जबकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
और पढ़ें
06:15 PM, 07-Jun-2026
Bihar News: कौन बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, किसे हराया? उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?
Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन हो गया है। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार सिंह के भाई आलोक कुमार सिंह को फिर से जिम्मेदारी सौंप गई है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें