फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Female-SI-not-even-listen-to-station-in-charge-accused-assaulting-cyclist

Bihar News: थानाध्यक्ष की भी नहीं सुनतीं महिला एसआई, साइकिल सवार से मारपीट का आरोप; आम लोगों में आक्रोश

Sun, 07 Jun 2026 09:18 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 09:18 PM IST
सार

बाढ़ में मद्यनिषेध विभाग की महिला एसआई गुंजा कुमारी पर स्थानीय लोगों और एक एनटीपीसी कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार तथा मारपीट का आरोप लगाया है। मामले को लेकर विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि मद्यनिषेध थानाध्यक्ष ने जांच के लिए वरीय अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Female-SI-not-even-listen-to-station-in-charge-accused-assaulting-cyclist
महिला एसआई पर मारपीट करने का लगा आरोप।

विस्तार

बाढ़ में मद्यनिषेध विभाग की महिला एसआई गुंजा कुमारी पर स्थानीय लोगों ने अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई मामलों में अपने वरीय अधिकारियों के निर्देशों की भी अनदेखी करती हैं।

विज्ञापन

ताजा मामला मद्यनिषेध थाना क्षेत्र के ढीबर गांव के पास का बताया जा रहा है। आरोप है कि महिला एसआई ने साइकिल से जा रहे एक एनटीपीसी कर्मचारी पर मद्यनिषेध टीम के आने की सूचना फैलाने का आरोप लगाया। इसके बाद उनके साथ मौजूद एक सिपाही ने कथित रूप से कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि महिला एसआई मद्यनिषेध थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की बात भी नहीं सुनती हैं और थाना क्षेत्र में उनका विशेष प्रभाव है। इसके कारण कई बार विभाग के अन्य अधिकारियों को भी आम लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं कई हमले
बाढ़ अनुमंडल में मद्यनिषेध विभाग की टीम पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद गांव में शराब पीने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला किया गया था। इसके बाद 12 नवंबर 2025 को अथमलगोला थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में छापेमारी के दौरान मद्यनिषेध टीम पर हमला हुआ था। वहीं, 29 मई 2026 को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय में होटल में शराब पीने की सूचना पर पहुंची टीम पर भी हमला किया गया था।

एसआई की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे
स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला एसआई के नेतृत्व वाली टीम द्वारा कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटनाओं के बाद मद्यनिषेध विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। उनका आरोप है कि पूर्व में हुए विवादों और हमलों के दौरान भी लोगों ने टीम पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए थे। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद महिला एसआई की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि वह साइकिल से अपने कार्यस्थल जा रहा था। इसी दौरान मद्यनिषेध विभाग की एक गाड़ी ने उसे ओवरटेक कर आगे रोक लिया। कर्मचारी के अनुसार, टीम के सदस्यों ने उस पर आरोप लगाया कि उसने मद्यनिषेध विभाग के आने की सूचना आसपास के लोगों को दी है। इसी आरोप के आधार पर वाहन में मौजूद एक सिपाही ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद टीम थोड़ी दूर आगे बढ़ी और एक अन्य युवक को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें- Bihar: कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, तेजस्वी कब करेंगे उम्मीदवार की घोषणा?

कर्मी का कहना है कि वह एनटीपीसी में कार्यरत है और उसका घर वहां से काफी दूर है। वह क्षेत्र के लोगों को जानता तक नहीं है। वह अपने काम के सिलसिले में एक कार्यस्थल से दूसरे कार्यस्थल जा रहा था, तभी उसके साथ यह घटना हुई।

मद्यनिषेध थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जाएगी और आवश्यक जांच कराई जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान महिला एसआई की बातचीत का लहजा काफी तेज था और वे मौके पर मौजूद लोगों से ऊंची आवाज में बात कर रही थीं।

महिला एसआई का दबदबा

महिला एसआई के बर्ताव को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा।

 

महिला एसआई का दबदबा

महिला एसआई पर साइकिल सवार युवक के साथ मारपीट करने का आरोप।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed