फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 4 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:29 PM, 04-Jun-2026

Bihar News: राज्य सुरक्षा समिति का बड़ा निर्णय, लालू-राबड़ी और तेजस्वी का कवर बरकरार, तेजप्रताप की सुरक्षा हटी

बिहार में प्रमुख राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद सरकार ने नई सूची जारी की है। इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा बरकरार रखी गई है, जबकि तेज प्रताप यादव की वाई श्रेणी सुरक्षा हटा दी गई है। और पढ़ें
11:09 PM, 04-Jun-2026

Bihar News: मुंबई से पहुंची डीआरआई की टीम, कटैया गांव में कारोबारी के घर छापेमारी; तस्करी कनेक्शन की जांच तेज

मुंबई और मुजफ्फरपुर से पहुंची डीआरआई की संयुक्त टीम ने शिवहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी के पैतृक आवास पर छापेमारी की। जांच के बाद टीम एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। और पढ़ें
विज्ञापन
10:42 PM, 04-Jun-2026

Bihar News: जमीन का एग्रीमेंट किसी से बेचा किसी और को, करोड़ों की ठगी का आरोप, जांच में खुलने लगे राज

मोकामा में करोड़ों रुपये के कथित जमीन फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ही प्लॉट का कई लोगों से एग्रीमेंट कर बड़ी रकम वसूली गई, जबकि कुछ जमीनों की रजिस्ट्री अन्य लोगों के नाम कर दी गई। और पढ़ें
10:10 PM, 04-Jun-2026

Bihar News: वर्द्धमान ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, बंगाल पुलिस ने घोड़ासहन से आरोपी को दबोचा

वर्द्धमान में दो करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल ज्वेलरी लूटकांड के तार अब बिहार के पूर्वी चंपारण से जुड़ गए हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस ने घोड़ासहन में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
09:51 PM, 04-Jun-2026

Bihar: खगड़िया में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

एनएच-107 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। और पढ़ें
09:31 PM, 04-Jun-2026

Bihar: 1048 शिक्षकों की नियुक्ति कहां होगी, हर विधानसभा में कौन सा स्कूल खुलेगा? मंत्री लखेंद्र ने दी जानकारी

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक प्रखंड में अंबेडकर कल्याण छात्रावास और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अंबेडकर आवासीय विद्यालय खोलने की तैयारी कर रही है।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:24 PM, 04-Jun-2026

Patna News: भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को और मजबूत बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण की भावना के साथ काम करना होगा। और पढ़ें
09:03 PM, 04-Jun-2026

Bihar Police : वर्दी वालों की अब नहीं चल पाएगी गुंडागर्दी, थानों पर मुख्यालय की रहेगी पैनी नजर; लॉच हुआ एप्प

Bihar : वर्दी वाले अब आमलोगों को परेशान नहीं कर पाएंगे। बिहार के डीजीपी ने आज इसकी व्यवस्था कर दी है। थाना से लेकर फाइल तक ऐसा सिस्टम लगा दिया है कि कोई वर्दी वाला चाहकर भी गलत नहीं कर सकता है। और पढ़ें
08:23 PM, 04-Jun-2026

Bihar Fire: प्रसाद अस्पताल में शिवहर से इलाज कराने आए मरीज की मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

तेज बुखार का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे उदय कुमार को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग में उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है। और पढ़ें
08:03 PM, 04-Jun-2026

Darbhanga News: अतिक्रमण हटाने गई टीम हादसे का शिकार, MVI वाहन से टकराई तेज रफ्तार बस, 5 पुलिसकर्मी घायल

एनएच-27 पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक अनियंत्रित बस ने सरकारी वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक जवान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed