फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Major Breakthrough in Bardhaman Jewellery Heist, Bengal Police Arrest Accused from Ghorasahan

Bihar News: वर्द्धमान ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, बंगाल पुलिस ने घोड़ासहन से आरोपी को दबोचा

Thu, 04 Jun 2026 10:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 10:10 PM IST
सार

वर्द्धमान में दो करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल ज्वेलरी लूटकांड के तार अब बिहार के पूर्वी चंपारण से जुड़ गए हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस ने घोड़ासहन में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar News: Major Breakthrough in Bardhaman Jewellery Heist, Bengal Police Arrest Accused from Ghorasahan
पुलिस हिरासत में आरोपी

विस्तार

पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में हुई करीब दो करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पूर्वी चंपारण से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस ने घोड़ासहन के विशुनपुर गांव में छापेमारी कर आरोपी रोमन कुमार यादव उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए जेवरात का कुछ हिस्सा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्द्धमान स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में कुछ दिन पहले हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लूट लिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता के संकेत मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: प्रसाद अस्पताल में 5 मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम पूर्वी चंपारण पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से झड़ौखर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में छापेमारी कर रोमन कुमार यादव उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए आभूषणों का एक हिस्सा बरामद किया है। बरामद जेवरात की पहचान वर्द्धमान के ज्वेलरी शोरूम से लूटे गए सामान के रूप में की जा रही है।


सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने गिरोह के अन्य सदस्यों और लूट के माल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। पुलिस इन जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। वहीं गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का मानना है कि इस वारदात में एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह शामिल हो सकता है। मामले में कई राज्यों में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गिरोह के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद घोड़ासहन और आसपास के इलाकों में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed