फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News: Speeding Bus Hits MVI Vehicle During Encroachment Drive on NH-27, 5 Policemen Injured

Darbhanga News: अतिक्रमण हटाने गई टीम हादसे का शिकार, MVI वाहन से टकराई तेज रफ्तार बस, 5 पुलिसकर्मी घायल

Thu, 04 Jun 2026 08:03 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 08:03 PM IST
सार

एनएच-27 पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक अनियंत्रित बस ने सरकारी वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक जवान की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
Darbhanga News: Speeding Bus Hits MVI Vehicle During Encroachment Drive on NH-27, 5 Policemen Injured
अस्पताल में इलाज कराते घायल जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर अतिक्रमण हटाने के दौरान एक तेज रफ्तार बस ने एमवीआई (मोटर वाहन निरीक्षक) की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस के पांच जवान घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र में एनएचएआई और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने ओवरटेक करने के दौरान एमवीआई की गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में चालक सहित रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस के पांच जवान घायल हो गए। घायलों की पहचान सुबोध कुमार (42), रूपेश कुमार (32), मुकेश कुमार (39), चालक रितेश कुमार (40) समेत अन्य जवानों के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar : चार दिन में MLC का नाम क्यों नहीं तय कर सका पक्ष-विपक्ष? भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी मंथन ही कर रहे


घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा सहित वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने घायलों के उपचार की व्यवस्था संभाली। डॉक्टरों के अनुसार एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।

मौके पर मौजूद एमवीआई सतीश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक बस ने ओवरटेक करते हुए सरकारी वाहन को टक्कर मार दी, जिससे जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एक जवान की हालत गंभीर है और वह कुछ समय तक बेहोश रहा। सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे के बाद बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed