{"_id":"6a2188aa96c13620e2031076","slug":"fri-reds-sheohar-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1445-4358811-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंबई से पहुंची डीआरआई की टीम, कटैया गांव में कारोबारी के घर छापेमारी; तस्करी कनेक्शन की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंबई से पहुंची डीआरआई की टीम, कटैया गांव में कारोबारी के घर छापेमारी; तस्करी कनेक्शन की जांच तेज
Thu, 04 Jun 2026 11:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:09 PM IST
सार
मुंबई और मुजफ्फरपुर से पहुंची डीआरआई की संयुक्त टीम ने शिवहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी के पैतृक आवास पर छापेमारी की। जांच के बाद टीम एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
कारोबारी के घर पर खड़ी टीम की गाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार की आड़ में कथित तस्करी की आशंका को लेकर गुरुवार को राजस्व आसूचना निदेशालय ने शिवहर जिले में बड़ी कार्रवाई की। मुंबई और मुजफ्फरपुर से पहुंची डीआरआई की संयुक्त टीम ने पुरनहिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव स्थित एक कारोबारी के पैतृक आवास पर घंटों छापेमारी कर दस्तावेजों और व्यावसायिक रिकॉर्ड की जांच की।
जानकारी के अनुसार डीआरआई को एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट कारोबार से जुड़े कुछ लेनदेन और गतिविधियों पर संदेह था। इसी आधार पर टीम ने कटैया गांव पहुंचकर कारोबारी मुकेश कुमार झा उर्फ मुकेश भोला झा से जुड़े दस्तावेजों, व्यावसायिक अभिलेखों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच की।
ये भी पढ़ें: Bihar Fire: पटना के होटल-हॉस्पिटल में आग की ऑडिट रिपोर्ट डरा रही; मुजफ्फरपुर की घटना के बाद देखें आंकड़ा
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने मुंबई स्थित मिथिला क्वालिटी प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशकों में शामिल कारोबारी के भाई अरविंद कुमार झा से भी विस्तृत पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार कंपनी के संचालन, निर्यात-आयात गतिविधियों और वित्तीय लेनदेन को लेकर उनसे कई अहम सवाल किए गए। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीआरआई की टीम अरविंद कुमार झा को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर रवाना हो गई। हालांकि मामले को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
शिवहर डीएसपी अनुशील कुमार ने बताया कि कस्टम विभाग ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की है। उन्होंने पुष्टि की कि पूछताछ के लिए अरविंद झा को टीम अपने साथ ले गई है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं डीआरआई पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जब्त दस्तावेजों और पूछताछ से मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। एजेंसी संभावित नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।