फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: BJP Leaders Discuss Organisational Expansion, Nitin Navin Calls for Stronger Booth-Level Network

Patna News: भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

Thu, 04 Jun 2026 09:24 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Priya Verma Updated Thu, 04 Jun 2026 09:24 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को और मजबूत बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण की भावना के साथ काम करना होगा।

विज्ञापन
Patna News: BJP Leaders Discuss Organisational Expansion, Nitin Navin Calls for Stronger Booth-Level Network
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का मंत्र दिया। बैठक में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार सह-प्रभारी दीपक प्रकाश सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है। इसी वजह से पार्टी ने देशभर में जनता का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का अवसर है। सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar : चार दिन में MLC का नाम क्यों नहीं तय कर सका पक्ष-विपक्ष? भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी मंथन ही कर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन नवीन ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली सामूहिक नेतृत्व, संगठनात्मक अनुशासन और सतत जनसंपर्क पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने तथा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पद आगे बढ़ने का एक मंच है, इसलिए हर जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों को प्रवास कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी और कहा कि अधिक से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने संगठन में 10 से 15 प्रतिशत नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य भी दिया। साथ ही शक्ति केंद्रों को मजबूत करने, नियमित बैठकें आयोजित करने और कार्यों का प्रभावी विभाजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। नितिन नवीन ने पदाधिकारियों के सुझाव भी सुने और संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनोन्मुखी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed