फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road Accident Five Passengers Injured as Haldwani Dehradun Roadways Bus Meets with Accident Near Dhmola

नैनीताल: देर रात हादसा, धमोला के पास हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्री घायल

Wed, 21 Oct 2026 09:56 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी।
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 21 Oct 2026 09:56 AM IST
सार

उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र में मंगलवार देर रात हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 23 यात्री सवार बताए गए हैं। दुर्घटना में दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत पांच यात्री घायल हुए, जिन्हें सीएचसी कालाढूंगी में प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन
Road Accident Five Passengers Injured as Haldwani Dehradun Roadways Bus Meets with Accident Near Dhmola
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मंगलवार देर रात धमोला से आगे मैदान के पास हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 20 अक्तूबर  2026 की रात करीब 9:35 बजे राहगीरों ने बस दुर्घटना की सूचना दी। बस में कुल 23 यात्री सवार बताए गए हैं। घायलों में प्रदीप चंद भट्ट (34) निवासी बेरिंग पाखू, भूपेंद्र सिंह मेहता (22) निवासी ओकरा मुनस्यारी, नेहा (24) निवासी मोती नगर, बाकोलिया, जगदंबा कॉलोनी हल्द्वानी, अंकित भट्ट (28) निवासी डूंगाखोला, अल्मोड़ा और सूरज चंद्र आर्य (27) निवासी रामवर्धन, बनरजुड़ा, बेल पोखरा, कालाढूंगी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बस चालक शेर सिंह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। घायलों को प्राथमिक उपचार मिल चुका है और उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed