फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Fire: Sheohar Patient Dies in Prasad Hospital Blaze,Family Levels Serious Allegations Against Management

Bihar Fire: प्रसाद अस्पताल में शिवहर से इलाज कराने आए मरीज की मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 04 Jun 2026 08:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 08:23 PM IST
सार

तेज बुखार का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे उदय कुमार को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग में उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar Fire: Sheohar Patient Dies in Prasad Hospital Blaze,Family Levels Serious Allegations Against Management
घर पर शोकाकुल परिवार

विस्तार

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर वार्ड संख्या-8 निवासी उदय कुमार (57) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उदय कुमार को तेज बुखार से पीड़ित होने के कारण बीते सोमवार को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार शाम उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह अस्पताल में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। देखते ही देखते धुआं और आग अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में फैल गई। बताया जा रहा है कि आईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान जहरीले धुएं की चपेट में आने से उदय कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: मुजफ्फरपुर ICU अग्निकांड पर बड़ा मोड़: मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला, रिटायर्ड जज से जांच की मांग

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक की पुत्री आकांक्षा कुमारी ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पिता को समय पर समुचित देखभाल नहीं मिल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद अस्पताल के कुछ गार्ड और कर्मी मरीजों को सुरक्षित निकालने के बजाय गेट बंद कर वहां से चले गए। उनका दावा है कि यदि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किया जाता तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।


आकांक्षा कुमारी ने बताया कि घटना के बाद उनकी बातचीत मुजफ्फरपुर प्रशासन के अधिकारियों से हुई है। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है।

उदय कुमार अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनकी एक पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि अन्य बच्चों की जिम्मेदारियां अब परिवार के सामने बड़ी चुनौती बन गई हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकासी प्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed