फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED raids former MLA Amba Prasad's premises, Congress calls it a political conspiracy

Jharkhand: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक साजिश

Fri, 04 Jul 2025 02:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 02:01 PM IST
सार

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद के रांची, बड़कागांव और हजारीबाग समेत कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

विज्ञापन
ED raids former MLA Amba Prasad's premises, Congress calls it a political conspiracy
पूर्व कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद का आवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शुक्रवार सुबह से पूर्व कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद के रांची और बड़कागांव समेत आठ ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में की जा रही है। रांची के किशोरगंज स्थित अम्बा प्रसाद के निजी सहायक संजीव कुमार के आवास पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है। संजीव इस समय घर पर नहीं हैं, लेकिन ईडी की टीम वहां मौजूद है। दो गाड़ियों में आई टीम में चार ईडी अधिकारी घर के भीतर जांच कर रहे हैं, जबकि बाहर छह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा अम्बा प्रसाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट बादल और उनके भाई अंकित उर्फ सुमित के बड़कागांव स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। सुमित से जुड़े बालू कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है। हजारीबाग में चार स्थानों पर छापेमारी की खबर है, जबकि रांची में भी पूर्व विधायक के आवास की तलाशी ली जा रही है। ईडी इससे पहले 8 मार्च को भी अम्बा प्रसाद और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापा मार चुकी है। फिलहाल इस ताजा कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  हजारीबाग फायरिंग केस, आठ शातिर अपराधी गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने बताया चुनावी साजिश
इस छापेमारी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता किशोरनाथ शहदेव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार चुनाव को देखते हुए ईडी भाजपा के इशारे पर एक बार फिर सक्रिय हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अम्बा प्रसाद बिहार चुनाव में कांग्रेस की तरफ से ऑब्जर्वर हैं और इसी वजह से उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। शहदेव ने यह भी कहा कि इससे पहले भी कई बार छापेमारी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। उन्होंने इसे विपक्ष को दबाने की कोशिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed