Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Situation like Bangladesh or Nepal emerge in India Uproar over Jharkhand minister statement BJP demands action

'बांग्लादेश-नेपाल बन जाएगा भारत': झारखंड में किस मंत्री के इस बयान पर बवाल? भाजपा की मांग- कानूनी कार्रवाई हो

Fri, 06 Nov 2026 08:25 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2026 08:25 AM IST
सार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के 40 लाख युवाओं के राहुल गांधी के इशारे का इंतजार करने और देश के हालात बांग्लादेश-नेपाल से बदतर होने संबंधी बयान पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने इसे राष्ट्र-विरोधी बताते हुए केंद्र से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Situation like Bangladesh or Nepal emerge in India Uproar over Jharkhand minister statement BJP demands action
झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड में कांग्रेस नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के एक बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उनके इस बयान पर भाजपा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अंसारी ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री ने समय रहते हालात नहीं संभाले तो देश की स्थिति बांग्लादेश और नेपाल से भी ज्यादा खराब हो सकती है। भाजपा ने उनके बयान को राष्ट्र-विरोधी बताते हुए कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


40 लाख युवाओं के सड़क पर उतरने का दावा
इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार में युवा, किसान, मध्यम वर्ग, दलित, आदिवासी और मुस्लिम समुदाय के लोग परेशान हैं। लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान उनकी मुलाकात छात्रों से हुई थी। उनके मुताबिक, करीब 40 लाख युवा सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं और राहुल गांधी के एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं। अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने ही अब तक इन युवाओं को रोक रखा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को दी हालात बिगड़ने की चेतावनी
अंसारी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने मौजूदा हालात को गंभीरता से नहीं लिया तो देश में आपातकाल जैसे हालात बन सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थिति बांग्लादेश और नेपाल से भी ज्यादा खराब हो सकती है। उनके इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इरफान अंसारी अराजकता फैलाने वाली भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार तीन चुनावों में हारने के बाद अब देश में अशांति फैलाना चाहती है। शाहदेव ने केंद्र सरकार से मांग की कि अंसारी के कथित राष्ट्र-विरोधी बयान पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।


ये भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: 12 विदेशी एयरलाइनों की उड़ानें होंगी शिफ्ट, क्या यात्रियों पर भी पड़ेगा असर?

मतदाता सूची से नाम हटाने का भी उठाया मुद्दा
अंसारी ने चुनाव आयोग को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दूसरे दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की है। अंसारी का दावा है कि मतदाता सूची से करीब 13 करोड़ लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने इसकी तुलना करीब 20 देशों की कुल आबादी से करते हुए कहा कि लोग इस वजह से चिंतित हैं और उन्हें लग रहा है कि भाजपा सरकार में उनकी मुश्किलें बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed