Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   palamu-husband-murder-wife-gives-supari-1-5-lakh-jharkhand

झारखंड: पति की दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने दी डेढ़ लाख की सुपारी, हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 09:36 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Nov 2026 09:36 PM IST
सार

झारखंड के पलामू में 45 वर्षीय तुलेश्वर महतो की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पति की दूसरी शादी से नाराज पत्नी उर्मिला देवी ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई।

विज्ञापन
palamu-husband-murder-wife-gives-supari-1-5-lakh-jharkhand
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदानीखुर्द गांव में हुई 45 वर्षीय तुलेश्वर महतो की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, पति की दूसरी शादी से नाराज पत्नी उर्मिला देवी ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिलवाया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने गुरुवार को पुलिस सभागार में संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक गोली, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दूसरी शादी से उपजी रंजिश
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, 21 अक्तूबर 2026 को तुलेश्वर महतो को उनके घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई मुरारी महतो के बयान के आधार पर तरहसी थाने में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए लेस्लीगंज के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने संदेही के रूप में मृतक के साढ़ू शैलेश महतो और उनके बेटे राहुल कुमार से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपारी देकर कराई गई हत्या
पूछताछ के दौरान राहुल कुमार ने पूरी साजिश का पर्दाफाश किया। उसने पुलिस को बताया कि तुलेश्वर ने उसकी मौसी उर्मिला देवी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। इसी रंजिश के कारण उर्मिला देवी ने पति की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत राहुल ने अपने साथ ट्रक चलाने वाले मनिका निवासी शंकर यादव के माध्यम से नरेश सिंह से संपर्क साधा और उसे डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी। इसके बाद नरेश सिंह ने तुलेश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी।


ये भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर पीएनजी हादसा: 11 लोगों पर लापरवाही का आरोप, अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया परिवाद

हथियार व वाहन बरामद
पुलिस ने उर्मिला देवी, राहुल कुमार, शंकर यादव और नरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गई। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त आर-15 मोटरसाइकिल और रेकी के लिए इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed