फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Hazaribagh firing case, eight vicious criminals arrested, gang leader absconding

Jharkhand: हजारीबाग फायरिंग केस, आठ शातिर अपराधी गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार

Thu, 03 Jul 2025 07:50 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हजारीबाग Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 07:50 PM IST
सार

हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स दुकान के बाहर 22 जून को हुई दिनदहाड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव के गिरोह के सदस्य हैं, जो चतरा जिले का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। 
 

विज्ञापन
Jharkhand: Hazaribagh firing case, eight vicious criminals arrested, gang leader absconding
झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारीबाग शहर के श्री ज्वेलर्स दुकान के बाहर हुई दिनदहाड़े फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस कांड को अंजाम देने वाले गिरोह के आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें सड़कों पर परेड कराते हुए शहर में घुमाया। यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को तोड़ने और आम जनता में सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से की गई।
विज्ञापन


22 जून को दोपहर करीब 2 बजे श्री ज्वेलर्स के बाहर कार्बाइन से की गई फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो जारी कर रंगदारी की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और फायरिंग में शामिल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव के गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। उत्तम यादव, जो चतरा जिले के सुरही मोहल्ला का रहने वाला है, फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसे भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें:  ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी बोले- मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र में पारदर्शिता की पहल

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार है:

शक्ति गिरी उर्फ सायको टाइगर (24), निवासी – पत्थलगड़ा, जिला चतरा

मनीष यादव (20), निवासी – भेलवाडीह, जिला चतरा

मुकेश कुमार सोनी (22), निवासी – बाजारटांड, जिला चतरा

राहुल कुमार वर्मा (21), निवासी – ईचाक, जिला चतरा

शुभम अग्रवाल (19), निवासी – केसरी चौक, जिला चतरा

गोलू कुमार (21), निवासी – ईचाक, जिला चतरा

रवि रौशन कुमार (23), निवासी – सतौरा, जिला चतरा

नितीश कुमार, पिता – रामचंद्र यादव, निवासी – बरकट्ठा, हजारीबाग

बादल कुमार सिंह, पिता – मनोज कुमार सिंह, निवासी – सोहरा, चौपारण, हजारीबाग

गिरफ्तार नितीश और बादल को करमटोली, रांची से पकड़ा गया। इनके पास से दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त लाल रंग का छिटेदार गमछा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों को गिरोह के सरगना उत्तम यादव के निर्देश पर हत्या, लूट, रंगदारी और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए संगठित किया गया था। हजारीबाग पुलिस ने इस गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए सरगना की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed