{"_id":"66a2f84b073b1456fa0ca044","slug":"zone-jammu-and-gandhi-nagar-champion-in-table-tennis-jammu-news-c-10-jam1008-407433-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टेबल टेनिस में जोन गांधीनगर और जम्मू बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टेबल टेनिस में जोन गांधीनगर और जम्मू बना चैंपियन
विज्ञापन
टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अंडर 14 लड़कियों के वर्ग में गांधीनगर जोन ने जम्मू को 3-0 से हराया
- अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में जोन जम्मू ने गांधीनगर को 3-0 से किया पराजित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा सेवा और खेल विभाग जिला जम्मू की ओर से आयोजित अंतर जोनल जिला स्तर प्रतियोगिता में टेबल टेनिस और हैंडबॉल में लड़कियों के अंडर-14 और 17 के मुकाबले संपन्न हुए।
इसी आयु वर्ग में बैडमिंटन के सेमीफाइनल और बास्केटबॉल के मुकाबले भी हुए। इन प्रतियोगिताओं में 280 से अधिक लड़कियां भाग ले रही हैं। ये मुकाबले एमए स्टेडियम में करवाए जा रहे हैं। टेबल टेनिस के अंडर-14 और 17 वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 लड़कियों के फाइनल में जोन गांधीनगर ने जम्मू को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
वहीं अंडर-17 लड़कियों के वर्ग के फाइनल में जोन जम्मू ने गांधीनगर को 3-0 से हराया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हैंडबॉल अंडर 14 और 17 के फाइनल मुकाबले डोगरा ग्राउंड शास्त्री नगर में हुए। अंडर-14 में जोन गांधीनगर ने जोन सतवारी को 2-0 से हराया। वहीं अंडर-17 में जोन आरएसपुरा ने जोन जम्मू को 9-4 से पराजित कर फाइनल अपने नाम किया।
विज्ञापन
बैडमिंटन अंडर-14 और 17 के फाइनल मुकाबले आज
बैडमिंटन के अंडर-14 और 17 आयु वर्ग में सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। अंडर 14 लड़कियों के वर्ग के पहले सेमीफाइनल में जोन गांधीनगर ने ज्यौड़िया को 2-0 से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जोन जम्मू ने जोन सतवारी के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को जोन गांधीनगर और जोन जम्मू के बीच खेला जाएगा।
अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में जोन गांधीनगर ने मढ़ को 2-0 से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जोन जम्मू ने भलवाल को 2-0 से हराया। अब फाइनल मुकाबला जोन गांधीनगर और जोन जम्मू के बीच होगा।
वहीं बास्केटबॉल अंडर-14 में जोन सतवारी ने अखनूर को 6-0 से हराया। जोन गांधीनगर ने जम्मू को 24-10 से हराया। जोन सतवारी ने मढ़ को 14-2 से हराया। जोन गांधीनगर ने मीरां साहिब को 19-5 से हराया। अंंडर-17 बास्केटबॉल में जोन भलवाल ने जम्मू को 20-18 से पराजित किया। वहीं जोन सतवारी ने मीरां साहिब को 16-2 के अंतर से पराजित किया।