फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ZAKIR MUSA RELEASES NEW AUDIO

हिजबुल के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा का नया ऑडियो वायरल, बुरहान को बताया शहीद

Thu, 06 Jul 2017 11:35 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 06 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ZAKIR MUSA RELEASES NEW AUDIO
बुरहान वानी - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर घाटी में बुरहान वानी की बरसी पर हिंसा भड़कने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में घाटी में इंटरनेट बैन कर दिया गया है साथ ही कई सोशल साइट्स पर पहले से बैन लगाए गए हैं। इंटरनेट बंद होने से पहले ही हिजबुल के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने एक नया आडियो जारी किया है।

विज्ञापन


इंटरनेट पर वायरल हुए इस ऑडियो टेप में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने कश्मीर में जारी आतंक की लड़ाई को इस्लाम की लड़ाई करार दिया है. जारी ऑडियों में मूसा ने कहा कि पिछले साल एनकाउंटर में मारे गए हिजबुल आतंकी बुरहान वानी ने अपनी जान देकर अल्लाह से वादा पूरा किया.
विज्ञापन


मूसा ने कहा, '8 जुलाई 2016 को शहीद बुरहान भाई, शहीद परेज़ भाई और सरताज भाई ने अल्लाह से अपना वादा पूरा किया और शहादत दी. उन्होंने बिना किसी लालच के ये रास्ता चुना था, बुरहान को हमेशा मुसलमानों की फिक्र रहती थी. हर वक्त जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों के बारे में सोचते थे'। मूसा का ऑडियो वायरल होने के बाद एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी गई है। वहीं ये ऑडियो कहां से पोस्ट किया गया है इसकी भी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed