{"_id":"5c3c6b4abdec2273457602f1","slug":"zakir-moosa-and-riyaz-naikoo-in-hit-list-of-army-for-encounter-in-year-2019-zeenat-ul-islam-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीनत उल इस्लाम के बाद अब सेना की हिट लिस्ट में यह दो आतंकी, 12 लाख के हैं इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीनत उल इस्लाम के बाद अब सेना की हिट लिस्ट में यह दो आतंकी, 12 लाख के हैं इनामी
Mon, 14 Jan 2019 04:28 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 14 Jan 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- दोनों को मारने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने बनाया विशेष प्लान
- ट्रेस करने के लिए विशेष खुफिया टीम को दिए गए तकनीकी उपकरण
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने नए साल के पहले महीने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कश्मीर में आतंक के चेहरों की तिकड़ी टूट गई। पहले हिजबुल मुजाहिदीन और बाद में अल बदर का कमांडर बने जीनत उल इस्लाम को ढेर कर दिया गया।अब कश्मीर में आतंक के दो बड़े चेहरे ही बचे हैं। इनको मार गिराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष प्लान तैयार किया है। इन दोनों के खिलाफ आपरेशन को गंभीर तरीके से चलाया जाएगा। इसके लिए सुरक्षाबलों ने अपने तमाम खुफिया नेटवर्क को सक्रिय कर दिया है।
इसके लिए विशेष टीमों को तकनीकी उपकरण दिए गए हैं, जिससे इनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई इस तरह से की जाएगी कि स्थानीय लोगों का इनको सपोर्ट न मिले। यह दोनों स्थानीय लोगों की मदद से कई बार भाग चुके हैं।
दस दिन पहले घिर गया था मूसा
22 दिसंबर को पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जाकिर मूसा ग्रुप के छह आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ के दौरान मूसा भी था, लेकिन स्थानीय लोगों के सपोर्ट से वह वहां से बच निकला। सूत्रों का कहना है कि मूसा को एक गोली भी लगी थी।
बिना नुकसान के मारने की है योजना
पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि बड़े आतंकियों के खिलाफ चलाए आपरेशन में सुरक्षाबलों को कोई बड़ा नुकसान नहीं उठाना पड़ा। फिर चाहे वह नवीद जट्ट हो या फिर सद्दाम पाडर, मन्नान वानी या कोई और। ठीक इसी तरह से सुरक्षाबलों ने जाकिर मूसा और रियाज नायकू को मार गिराने की योजना बनाई है।