{"_id":"6517457ceb16cb849303b174","slug":"yuva-congress-campaign-jammu-news-c-10-jam1008-212804-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवा कांग्रेस तेज करेगी हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवा कांग्रेस तेज करेगी हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
युवा कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय जम्मू में हुई राज्य कार्यकारिणी बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। युवा कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में हुई राज्य कार्यकारिणी बैठक में बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो पर जोर दिया गया। सभा का प्राथमिक केंद्र हस्ताक्षर अभियान की रणनीति बनाना और उसे तेज करना था।
बैठक की अध्यक्षता करते राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी जम्मू कश्मीर जगदेव ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान एलजी मनोज सिन्हा के उस बयान के जवाब में शुरू किया था, जिसमें दावा था कि जम्मू-कश्मीर में 80 प्रतिशत आबादी चुनाव के बिना संतुष्ट है। इस पहल का उद्देश्य चुनाव के संबंध में लोगों की भावना और उनकी समग्र संतुष्टि का आकलन करना है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश भारत ने एलजी सरकार की विफलता और लोगों की कठिनाइयों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा शासन के खिलाफ बढ़ते असंतोष को देखते हार के डर से चुनाव में देरी कर रही है। 15 नवंबर को शहरी स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों का कार्यकाल संपन्न हो रहा है। यहां उपाध्यक्ष दिव्यांश सिंह, वीपी रोमी शर्मा, वीपी अमित सयाल मौजूद रहे। ब्यूरो
कांग्रेस को कई लोगों के समर्थन का दावा
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला का दावा है कि सैनिक कॉलोनी के कई लोगों ने समर्थन दिया है। लोगों को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। देश की स्थिरता और शांति कांग्रेस के सत्ता की बागडोर संभालने पर निर्भर करती है। इस दौरान ठाकुर जय सिंह, सुभाष सिंह, दिलीप सिंह, आरएस रीन मौजूद रहे। ब्यूरो