फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   YRS, Protest

Jammu News: वाईआरएस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रूपाला के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
YRS, Protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू । गुजरात में राजपूत समुदाय के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान की कड़ी निंदा करते हुए जम्मू में युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) ने सोमवार को बिक्रम चौक पुल पर महाराजा हरि सिंह की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया और भाजपा हाईकमान से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह विक्की, पूर्व अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अध्यक्ष विक्की ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजपूत समुदाय के खिलाफ राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा बार-बार इस प्रकार के बयान क्यों दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राजपूत समुदाय हमेशा भाईचारे में विश्वास करता है और देश के लिए उनके पूर्वजों का योगदान अविस्मरणीय है। हमारे समुदाय ने देश को स्वतंत्र बनाने के लिए अपने राज्य, भूमि, संपत्ति और वित्तीय सहायता दान करता आया है। राजपूत योद्धाओं ने हमेशा देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, लेकिन कुछ नेता देश के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और इस प्रकार के बयान पूरी तरह से राष्ट्र के कल्याण के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

विक्रम ने कहा कि इस समय राजनीतिक दल और उनके नेता चुप क्यों हैं। अगर भाजपा ने ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो राजपूत समुदाय आने वाले समय में इस राजनीतिक दल का बहिष्कार करने का फैसला कर सकता है। इस दौरान राजन सिंह हैप्पी ने देश में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई और कहा कि इस व्यवस्था का इस्तेमाल केवल राजनीतिक फायदे के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जरूरतमंदों के आधार पर आरक्षण व्यवस्था की सिफारिश क्यों नहीं करता और उन्हें आरक्षण क्यों नहीं दिया जाता जो परिवार बीपीएल से संबंधित हैं और यह जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद सभी सदस्यों ने जनता से इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed