फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth took to the streets for jobs

नौकरी के लिए सड़कों पर उतरे युवा

विज्ञापन
youth took to the streets for jobs
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोेर्ड के चतुर्थ श्रेणी की मेरिट सूची में आए युवाओं ने जम्मू वेस्ट एसेंबली मूवमेंट के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा पास करने और दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के बावजूद भी युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। शिक्षित युवा युवा चतुर्थ श्रेणी की नौकरी के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं। कुछ युवाओं की उम्र ज्यादा हो गई है, जो किसी नौकरी के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं रहे हैं। उन्होंने मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर से युवाओं को कार्यालय में बुला कर बातचीत करने की अपील की। इस मौके पर अभ्यर्थी साहिल ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा पास करने के बाद दस्तावेज का सत्यापन भी हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद नौकरी नहीं दी जा रही है। बताया कि 2008 से लेकर 2020 तक चतुर्थ श्रेणी में कर्मचारियों की जितनी नियुक्तियां हुई हैं। उनके लिए कोई नियम लागू नहीं था। नए कानून से युवा संतुष्ट नहीं हैं। सरकार को युवाओं के बारे में विचार करना होगा। उन्होंने जल्द नियुक्ति पत्र नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed