{"_id":"5c35fd5fbdec225719190cab","slug":"youth-suicide-in-jammu-because-of-his-unemployment-left-a-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी से तंग युवक ने दी जान, सूसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा की भर आएंगी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी से तंग युवक ने दी जान, सूसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा की भर आएंगी आंखें
Wed, 09 Jan 2019 07:25 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 09 Jan 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Suicide
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में बेरोजगारी से तंग आकर एक युवक ने मंगलवार की रात को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रीतम कोतवाल (29) विकास नगर (सरवाल) का रहने वाला था। उसने सूसाइड नोट में लिखा, "मैं काबिल था, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।" पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
सूसाइड नोट में प्रीतम ने लिखा कि मैं बहुत काबिल था। कई मामलों में काबिल था, लेकिन कॅरियर बनाने में कामयाब नहीं हो सका। जो मैं करने जा रहा हूं, इसके लिए मुझे माफ कर देना। मैं इसके लिए अपने मां-बाप, भाई-बहन, रिश्तेदारों और दोस्तों से माफी मांगता हूं। पुलिस ने सूसाइड नोट को बरामद कर लिया है। उक्त बातों के अलावा भी कुछ ऐसी बातें लिखी गई हैं, जो बताती हैं कि युवक अपनी बेरोजगारी से तंग था।
बुधवार को परिवार के लोगों ने देखा कि वह अपने कमरे में पंखे के साथ फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्नातक तक पढ़ाई और नर्सिंग की ट्रेनिंग भी की थी
प्रीतम ने स्नातक तक पढ़ाई की थी। उसने नर्सिंग की ट्रेनिंग भी ली थी। छोटा भाई सेना में है। पिता भी सरकारी नौकरी करते हैं। सबके बीच खुद को नाकाम समझते हुए ऐसा कदम उठाया।