फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth shouted slogans against Jal Shakti Department in Udhampur

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में जल शक्ति विभाग के खिलाफ युवाओं ने की नारेबाजी, पानी सप्लाई न होने पर अधिकारियों को सुनाई खरीखोटी  

Mon, 01 Nov 2021 06:17 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 06:17 PM IST
सार

शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित होने पर फूटा गुस्सा था स्थानीय लोगों का गुस्सा। सुधार करने के लिए सात दिन का दिया समय। 
 

विज्ञापन
Youth shouted slogans against Jal Shakti Department in Udhampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधमपुर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही पानी की किल्लत को लेकर युवाओं ने सोमवार को जल शक्ति विभाग कार्यालय में एक्सईएन का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण शहर में पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। क्षतिग्रस्त पाइपों की आज तक मरम्मत नहीं की गई है। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने के बाद भी जब विभाग ने कुछ नहीं किया तो अब मजबूरन अधिकारियों का घेराव करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अमन शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण पूरे शहर में महीनों से पानी का संकट बना हुआ है। कई इलाके ऐसे हैं, जहां शहरवासियों को सप्ताह में केवल दो दिन पानी मिल रहा है। त्योहारों के मौसम में भी शहरवासी पानी के लिए तरस रहे हैं। यह सब विभाग की लापरवाही के कारण हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में वर्षों से पानी की सप्लाई देने वाली पाइपें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इनसे हमेशा पानी बहता रहता है। अगर विभाग इन पाइपों की ही मरम्मत करा दे तो कुछ हद तक पानी की सप्लाई में सुधार हो जाएगा। जब भी जेई के सामने पानी की समस्या रखी जाती है तो उनका कहना होता है कि सप्ताह के अंदर सप्लाई में सुधार कर दिया जाएगा। लेकिन महीनों गुजरने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि अब मजबूरन उनको कार्यालय में अधिकारियों का घेराव कर अपनी बात रखनी पड़ रही है। क्योंकि, शांतिपूर्ण तरीके से तो अधिकारी समझने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब से सात दिन का समय विभाग को दिया जा रहा है। अगर सात दिन के अंदर शहर में पानी की सप्लाई में सुधार नहीं किया, तो आठवें दिन कार्यालय में ताला जड़ कर प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed