{"_id":"f73d6d331a8bbd749cf171ab1ba1f5ee","slug":"youth-should-not-lose-connect-with-culture-values-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'युवाओं को संस्कृति से जुड़ाव नहीं तोड़ना चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'युवाओं को संस्कृति से जुड़ाव नहीं तोड़ना चाहिए'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 06 Dec 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें साइंस और टेक्नोलॉजी के साथ ही संस्कृति, विरासत और पारंपरिकता से जुड़ाव खत्म नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
सईद ने कहा कि साइंस और टेक्नॉलोजी में जुड़ाव बढ़ने के साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति, विरासत और पारंपरिकता से भी जुड़े रहना चाहिए।
ये बात मुफ्ती ने अभिनव थियेटर बिल्डिंग का उदघाटन करते वकत कही। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनता के साथ एक उज्जवल भविष्य का पीछा करते हुए वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में की गई प्रगति ला रहे हैं, लेकिन युवाओं को ये भी जानना होगा कि कैसे वो अपनी संस्कृति, विरासत और पारंपरिकता से जुड़े रह सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवा साइंस और टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल कर रहे हैं अगर वो इसका इस्तेमाल विरासत और पारंपरिकता को भी बचाने में करें तो अच्छा होगा।
विज्ञापन
बिना विरासत और पारंपरिकता को जिंदा रखे युवा आर्थिक रूप से मजबूत तो बन रहे हैं लेकिन वो नहीं जान पा रहे हैं कि वो क्या हैं।