{"_id":"5afd2dc04f1c1b165e8b5140","slug":"youth-of-awantipora-join-militancy-in-hizbul-mujahideen","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः गणित से पोस्ट ग्रेजुएट युवक बना आतंकी, दो दिनों से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः गणित से पोस्ट ग्रेजुएट युवक बना आतंकी, दो दिनों से था लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 May 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
terrorist
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के एक और युवा ने आतंक का दामन थाम लिया है। पिछले कई दिनों से लापता युवक की अब बंदूक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसके अनुसार दावा किया जा रहा है कि वो अब आतंकी संगठऩ हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके का तौसीफ अहमद पिछले दो दिनों से लापता था। उसके परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बुधवार को अचानक उसकी एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
इस तस्वीर में उसके हाथों में दो राइफल भी थी। उसमें उसके आतंकी बनने के साथ ही उसका नया नाम अबु तलहा के साथ घर का पता व अन्य तमाम बातें लिखी गई हैं। ये तस्वीर दक्षिण कश्मीर के जंगलों की ही बताई जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वहीं स्थानीय सूत्रों के मुताबिक वो गणित से पोस्ट ग्रेजुएट था। इसके साथ ही उसने बीएड की डिग्री भी हासिल की थी। इस तस्वीर में उसके सक्रिय होने की तिथि 14 मई लिखी गई है।