फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth murdered by stabbing in Rajori, three arrested

Jammu News: राजोरी में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 03:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 28 Jan 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by stabbing in Rajori, three arrested
कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटा था नसार हुसैन, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। पलमा चड़ान क्षेत्र में कुछ लोगों ने रंजिश के चलते छाती में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी। 29 वर्षीय नसार हुसैन पुत्र मोहम्मद इकबाल करीब छह वर्ष बाद कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा था। सोमवार को चाचा की कार लेकर राजोरी की तरफ जाते समय पलमा नगरोटा क्षेत्र में कुछ लोगों से उसकी बहस हो गई।

बहस के बाद कुछ लोगों ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। बेहोशी की हालत में उसे स्थानीय लोगों ने जीएमसी राजोरी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए राहिल रौफ, अमजद हुसैन दोनों निवासी नगरोटा और सुल्तान खान निवासी सालतर पलमा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed