फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth from Meerut arrested in Siddara Jammu and Kashmir stolen goods worth 14 lakhs recovered

जम्मू-कश्मीर: सिद्दड़ा में मेरठ का हबीब खान गिरफ्तार, 14 लाख का चोरी का सामान बरामद

Tue, 27 Jul 2021 11:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 11:51 AM IST
सार

आरोपी से 6,50,000 रुपये के सोने के गहने, 1,60,000 कीमत के 84 विदेशी सिक्के, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य लगभग छह लाख रुपये बरामद किए गए हैं। यह सारा सामान चोरी का है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Youth from Meerut arrested in Siddara Jammu and Kashmir stolen goods worth 14 lakhs recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में सिद्दड़ा पुलिस ने इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले मेरठ के रहने वाले नामी चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 14 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। इसमें सोने के आभूषण विदेशी सिक्के और बाइकें शामिल हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदातें पर पुलिस ने डाटाबेस तकनीक का सहारा लिया। पहले हिरासत में लिए चोरों से भी पूछताछ की। चोरियां शहर और आसपास के इलाकों में की गई हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग थानों की पुलिस को आरोपी की तलाश थी। कुछ चोरी मामलों में सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। इसमें भी आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी कर सिद्दड़ा से हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


आरोपी हबीब खान उर्फ भीमा पुत्र सुलेमान निवासी रामराज, मेरठ (यूपी) मौजूदा समय में रंगूड़ा (जम्मू) में रह रहा था। सिद्दड़ा पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान आरोपी ने जम्मू इलाके में कई चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पहले अवाम की सुरक्षा फिर आतंक का खात्मा: मुठभेड़ के बीच जवानों ने 430 नागरिकों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed