फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth,drown, chinab dariya,jammu news,

चिनाब में डूबा बीटेक का छात्र, आज जन्मदिन

विज्ञापन
youth,drown, chinab dariya,jammu news,
जम्मू। अखनूर में दोस्तों के साथ चिनाब दरिया में नहाने गया युवक डूब गया। घटना मंगलवार देर शाम की है। पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। बीटेक का छात्र लक्ष्य जम्मू के बन तालाब का रहने वाला है, जिसका वीरवार को जन्मदिन भी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लक्ष्य अपने दो दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर घर में यह कहकर गया था कि दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बाहर जा रहा है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि कहां घूमने जा रहा है। परिवार का कहना है कि मंगलवार देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने इसकी जानकारी चिन्नौर पुलिस चौकी में दी और लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। बाद में पता चला कि वह चिनाब में नहाते वक्त डूब गया है। लक्ष्य की मां के अनुसार उसके दोस्तों का कहना है कि उन लोगों ने खाना खाया और इसके बाद नहाने चले गए। तभी अचानक पावं फिसलने से लक्ष्य पानी में डूब गया। वह अधिक गहराई में नहीं था। दोस्तों का यह भी कहना है कि तीनों का ही पांव फिसल गया था, लेकिन किसी तरह से वे दोनों बच गए और लक्ष्य डूब गया।
विज्ञापन

------
परिजनों का आरोप, बेटे को
ढूंढने में ढील की जा रही
लक्ष्य के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि वीरवार पांच अगस्त को लक्ष्य जन्मदिन है। वह एमआईईटी कॉलेज में बीटेक कर रहा है। सब लोग जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनके बेटे का कोई पता नहीं चल पा रहा। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ प्रशासन के पास कितना तंत्र है, फिर भी बेटे को नहीं ढूंढ रहे। दो दिन हो गए हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा। परिवार ने मांग की कि अधिक से अधिक टीमों को लगाकर उनके बेटे की तलाश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रेलवे स्टेशन में दो शव मिलने से सनसनी
जम्मू। रेलवे स्टेशन जम्मू में दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मंगलवार रात को जम्मू रेलवे स्टेशन के भीतर फुटपाथ पर करीब 55 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी में रखवाया गया है। बुधवार को भी रेलवे स्टेशन के गेट के बाहर फुटपाथ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----
नरवाल में हेरोइन के साथ तस्कर काबू
जम्मू। पुलिस ने शहर के नरवाल क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सलीम अहमद बाहु फोर्ट का रहने वाला है। पुलिस ने होटल रेडीसन ब्लू के पास नाका लगाया था, यहां आरोपी से तलाशी के दौरान 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed