{"_id":"d24ce278550f108f1c185879bfb988c1","slug":"youth-bye-kites-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग के पेंच लड़ाने को बेताब हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग के पेंच लड़ाने को बेताब हैं युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 24 Jan 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग के पेंच लड़ाने को युवा बेताब हैं। बसंत-पंचमी की पूर्व संध्या पर शहर में पतंग के पेंच लड़ाने के लिए युवाओं ने जमकर पतंग और डोर की खरीदारी की।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंतग स्टोर पर युवाओं की भीड़ लगी रही, वहीं डोर के लिए वे काफी माथापच्ची करते नजर आए। युवा राकेश कुमार, अज्जू, विरेंद्र सिंह ने बताया कि वह वार्ड दो में डीजी लगाकर पतंग उड़ाएंगे। इसके साथ ही उनकी एक टोली पतंग लूटने के लिए भी मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर साल वह पतंगबाजी के लिए अपने मित्रों में से किसी एक के घर की छत को चुनते हैं। इस बार बारी विरेंद्र के घर की है।
वहीं शहर में आरके काइट स्टोर के मालिक राकेश ने बताया कि इस बार उन्होंने दो रुपये से लेकर पंद्रह रुपये तक की पतंग मंगवाई है। इसमें अलग-अलग डिजाइन और रंग पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डोर के गुच्छे भी विभिन्न रेंज में उपलब्ध हैं। युवाओं की पसंद तो चाइनीज डोर की है, लेकिन इस साल डोर बैन हो चुकी है। इसलिए पिछले साल का भी कुछ स्टाक बचा था उसे भी वह नहीं बेच पा रहे हैं।
गौरतलब है कि बसंत पंचमी पर शहर में पंतगबाजी के शौकीन तो पतंग उड़ाते ही हैं, कई लूटने के लिए भी तैयार रहते हैं।