{"_id":"8d90cf5fae9a504e90f13ebf68f3bb5e","slug":"youth-body-was-found-in-shopian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां में युवक का गोलियों से छलनी शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां में युवक का गोलियों से छलनी शव मिला
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार सुबह गोलियों से छलनी एक युवक का शव मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृतक रसिक अहमद खान वषोल्लान गांव का रहने वाला था। वह इलाके में फोटो स्टेट की दुकान चलाता था। शव मिलने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
जिले के तिरकिवंगाम इलाके में उस समय शोर मच गया जब लोगों ने बिजली के खंभे से बंधा एक शव देखा। शव गोलियों से छलनी था।
लोगों ने इसकी खबर तुरंत पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वारदात के पीछे जिसका हाथ है, उसका पता लगाया जाए।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव के हाथ पीछे की ओर बंधे थे और शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए हैं।
प्रारंभिक छानबीन में यह पता नहीं चल पाया है कि वारदात को किसी रंजिश में अंजाम दिया गया या फिर आतंकियों की हरकत है।