{"_id":"ef3206bde8ee1a555168d3acbcf68096","slug":"young-man-shot-by-bsf-on-indo-pak-border-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन था सीमा पार करते हुए मारा गया युवक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन था सीमा पार करते हुए मारा गया युवक?
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार रात को भारत-पाक सीमा पर तारबंदी पार करने की कोशिश कर रहे युवक को ढेर कर दिया। घटना कानाचक्क सेक्टर के ओल्ड कानाचक्क की सोहन पोस्ट की है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को कानाचक्क सीमा क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक को सीमा सुरक्षा बल की 86वीं बटालियन के जवानों ने पाकिस्तानी सीमा में घुसने का प्रयास करते देखा।
इस पर वहां तैनात जवानों ने उसे ललकारा। जब युवक नहीं रुका और तारबंदी पार करने की कोशिश करने लगा तो जवानों ने फायरिंग कर दी। युवक के चेहरे और टांग में गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र 25 वर्ष के करीब बताई गई, जिसका कद 5 फुट 9 इंच है।

सोहन पोस्ट पर बुधवार रात का मामला
घटना स्थल के सामने पाकिस्तान की पोस्ट होने के कारण जवानों ने देर तक शव को नहीं उठाया। इस दौरान उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। कानाचक्क पुलिस को भी सूचित किया गया। सुबह दस बजे के करीब शव को उठाया गया।
कानाचक्क पुलिस स्टेशन में उसकी शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसडीपीओ दोमाना संजय परिहार के अनुसार पुलिस ने मामले में 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिम से पहचान की हो रही कोशिश
मृतक युवक के पर्स से एक सिम भी मिली है। इसको आधार बनाकर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। बताया जाता है कि सिम वीडियोकॉन की है।
पर्स से माता वैष्णो देवी के फोटो भी मिले
मृतक को जब शिनाख्त के लिए लाया गया, तो उसके बदन पर काले रंग की जैकेट, चेक शर्ट, नीले रंग का लोअर था। पर्स से चेंज पैसों के अलावा माता वैष्णो देवी के फोटो भी मिले हैं।