फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yoga programme, amar ujala

Jammu News: योग उत्सव में अलग-अलग आसन कर लिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प

विज्ञापन
yoga programme, amar ujala
योग उत्सव कार्यक्रम के तहत किया गया योग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। विश्व योग दिवस पर अमर उजाला ने योग विंग श्री गीता मंदिर समिति भवन के साथ मिलकर रविवार को योग उत्सव का आयोजन किया। इसमें 65 से अधिक लोगों ने भाग लिया और विभिन्न आसन कर योग से निरोग रहने का संकल्प लिया। मंदिर समिति भवन बख्शी नगर में आयोजित योग उत्सव में प्रशिक्षक डॉ. कोनिका भगत मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने सेहतमंद जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि योग को विश्व ने भी माना है। ये हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। तनाव भरे जीवन में योग को दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाना होगा। 21 जून को पूरा विश्व देश की प्राचीन संस्कृति से जुड़ेगा। उन्होंने विश्व योग दिवस पर बड़ी संख्या में योग अभ्यास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लोगों को विभिन्न योगासन करवाए गए। सुबह छह से साढ़े सात बजे तक लोगों ने योग से जुड़कर निरोग रहने का संदेश दिया। यहां डॉ. अजय शिवाने, लाल सिंह लंगेह, प्रमोद जैन, अंग्रेज सिंह, अरुण पचनंदा, राजीव गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed