फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yatra

भगवान जगन्नाथ के रंग में रंगा मंदिरों का शहर

विज्ञापन
yatra
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू शनिवार को भगवान जगन्नाथ के रंग में रंगा दिखाई दिया। शिव धाम कनाल रोड से भव्य रथ यात्रा का आयोजन हुआ जो विभिन्न इलाकों से होते हुए इस्कान ड्रीम सिटी मुट्ठी में संपन्न हुई। बारिश के बीच हजारों लोगों ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रथयात्रा शुरू होने से पहले पूजा-अर्चना और आरती की गई। यात्रा पक्का घराटा, गोल पुलिया, तालाब तिल्लो, गोल गुजराल कैंप और पुंछ हाउस से होते हुए कश्मीरी हिल्स रिसोर्ट, पट्टा बहोरी जम्मू में पहुंची। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पानी, फल और मिठाई आदि वितरित की। शहर में भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गुंज उठा। भक्तों द्वारा रथ यात्रा को खींचना कुरुक्षेत्र से कृष्ण, बलराम और सुभद्रा को वृंदावन वापस लाने के प्रयास का प्रतीक माना जाता है। जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिसा के श्री जगन्नाथ पुरी के पवित्र निवास में हजारों वर्षों से मनाई जाती रही है। इस कड़ी में अब जम्मू-कश्मीर में भगवान की रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed