{"_id":"59fdc7814f1c1baf678b95c4","slug":"yasin-malik-said-i-am-ready-to-spend-life-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी के नोटिस से डरने वाला नहीं हूं मैं, तिहाड़ जेल जाने को तैयारः यासीन मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी के नोटिस से डरने वाला नहीं हूं मैं, तिहाड़ जेल जाने को तैयारः यासीन मलिक
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 04 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक ने कहा है कि वह ईडी की नोटिस से न तो डरने वाले हैं और न ही झुकने वाले। हम आजादी को प्यार करने वाले लोग हैं और प्यार करने वाले जेल जाने से डरते नहीं। वे तिहाड़ जेल जाने को तैयार हैं। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अब तक ईडी का नोटिस उन्हें नहीं मिला है। समाचार चैनलों के माध्यम से ही उन्हें जानकारी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के वार्ताकार से बातचीत से इनकार किए जाने के बाद ही यह नोटिस जारी किया गया है। केंद्र सरकार गब्बर सिंह की भूमिका निभा रही है। यह 16 साल पुराना मामला है। पाकिस्तान से लौटते वक्त मुश्ताक अहमद डार तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें प्रेस से बात करने से रोक दिया गया था और गिरफ्तार कर जम्मू जेल भेज दिया गया था। जेल में उन्हें प्रताड़ना दी गई। उनका कान खराब हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर में शोले फिल्म चल रहा है और केंद्र सरकार गब्बर सिंह की भूमिका में है। पीडीपी जब सत्ता से बाहर रहती है तो हर आतंकियों के कब्र पर जाकर आंसू बहाती है। सत्ता में रहने पर किस कदर पैलेट गन का इस्तेमाल हो रहा है, यह देखा जा सकता है।
विज्ञापन