फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yasin malik on hunger strike to protest against separate kashmiri pandit enclaves

भूख हड़ताल पर अलगाववादी नेता यासिन मलिक

Sat, 18 Apr 2015 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 18 Apr 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
yasin malik on hunger strike to protest against separate kashmiri pandit enclaves

कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से टाउनशिप बनाने की योजना का विरोध कर रहे जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता यासिन मलिक 30 घंटे की भूख हड़ताल पर चले गए है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह यासिन मलिक अपने 30 समर्थकों संग भूख हड़ताल की शुरूआत की। यासिन मलिक ने कहा कि यहां लोगों के साथ रहने की परंपरा है, जहां लोग गांवों और शहरों में एकसाथ रहते हैं।
विज्ञापन


मलिक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने कश्मीरी पंडितों के लिए अलग कालोनी बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसका मतलब है कि सरकार चाहती है कि वे लोग डर के माहौल में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की यह परंपरा हैं कि यहां हिंदू-मुसलमान और सिख साथ-साथ रहते हैं, इसलिए कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से रहने की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। पिछले पांच-छह साल में कई कश्मीरी पंडित वापस घाटी में आ गये हैं और सबके साथ मिलजुलकर रह रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहममद सईद ने स्पष्ट किया कि था कि जो इजरायल में हुआ वह कश्मीर में नहीं दोहराया जाएगा। कश्मीर में पंडितों को अलग से नहीं बल्कि समाज में उनके अपने घरों में ही बसाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed