{"_id":"5ddaa4d38ebc3e54be28baec","slug":"yashwant-sinha-did-not-get-permission-go-out-of-srinagar-possibility-of-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंत सिन्हा को दूसरे दिन भी नहीं मिली श्रीनगर से बाहर जाने की अनुमति, आतंकी हमले की है आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवंत सिन्हा को दूसरे दिन भी नहीं मिली श्रीनगर से बाहर जाने की अनुमति, आतंकी हमले की है आशंका
Sun, 24 Nov 2019 09:12 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 24 Nov 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में सिविल सोसाइटी के पांच सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल को रविवार को दूसरे दिन भी पुलिस ने श्रीनगर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें शहर से बाहर नहीं जाने दिया। प्रतिनिधिमंडल 25 नवंबर तक घाटी के दौरे पर है।
टीम की सदस्य सुशोभा भार्वे ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम को रविवार को भी कहीं नहीं जाने दिया गया। इस वजह से जिन लोगों से उन्हें मिलने जाना था वे लोग खुद ही होटल आए। होटल में चार-पांच प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की है।
शनिवार को यशवंत सिन्हा ने बताया था कि आतंकी हमले की आशंका के चलते पुलिस ने पुलवामा व बडगाम जिले में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान नहीं की। इसके साथ ही उन्हें श्रीनगर से बाहर कहीं भी न जाने की सलाह दी गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती से भी मिलने की प्रशासन ने फिलहाल कोई अनुमति नहीं दी है।