फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Yashwant Sinha and team were not allowed to go to Pulwama, there was possibility of terrorist attack

यशवंत सिन्हा व टीम को पुलवामा जाने की नहीं मिली अनुमति, आतंकी हमले की थी आशंका

Sat, 23 Nov 2019 10:30 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 23 Nov 2019 10:30 PM IST
सार

  • फारूक, उमर व महबूबा से मिलने पर भी प्रशासन का नहीं मिला जवाब
  • आतंकी हमले की आशंका के चलते नहीं जाने दिया गया

विज्ञापन
Yashwant Sinha and team were not allowed to go to Pulwama, there was possibility of terrorist attack
यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में सिविल सोसाइटी के पांच सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल को आतंकी हमले की आशंका के चलते पुलिस ने शनिवार को पुलवामा जिले में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान नहीं की। इसके साथ ही उन्हें श्रीनगर से बाहर कहीं भी न जाने की सलाह दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती से मिलने की फिलहाल प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी है। ज्ञात हो कि यह टीम 22 से 25 नवंबर तक घाटी के दौरे पर है। 
विज्ञापन


सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार की रात को एसएसपी सिक्योरिटी की ओर से उन्हें पत्र भेजा गया कि स्थिति अनुकूल नहीं है। आतंकी हमले की आशंका है। इस वजह से वहां न जाएं। उन्होंने बताया कि तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलने की भी अनुमति मांगी है, लेकिन अब तक प्रशासन का कोई जवाब नहीं मिला है। अलबता उन्होंने डॉ. फारूक अब्दुल्ला व मोहम्मद युसूफ तारिगामी से फोन पर उनका कुशलक्षेम पूछा है। शाम को उन्होंने एएनसी के नेता मुजफ्फर शाह से मुलाकात की। जाने माने शिक्षाविद् विजय धर के घर पर रात्रि भोज किया। 
विज्ञापन


वजाहत चुपके से निकल लोगों से मिले
पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त और कन्सर्न्ड सिटीजन ग्रुप  के सदस्य वजाहत हबीबुल्लाह चुपके से होटल से निकल गए। वे लाल चौक तथा आस-पास के इलाकों में लोगों से मिले। एक होटल में सिविल सोसायटी के सदस्यों से घाटी के हालात पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों की समस्याओं को जानने के लिए कई लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्याओं और मुद्दों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed