{"_id":"5cd3813e4cb56df908857f70d766c41c","slug":"wrong-adress-in-katra-girl-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होश में नहीं आई युवती, नाम पता गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होश में नहीं आई युवती, नाम पता गलत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा के गेस्ट हाउस की इमारत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने वाली युवती की पहचान होने के बाद भी युवती के गिरने का कारण एक रहस्य बना हुआ है। युवती को अभी तक होश नहीं आई है, इसकी वजह से पुलिस किसी तह तक नहीं पहुंच पा रही। वहीं युवती के साथ गेस्ट हाउस में रुकने वाले तीन युवकों के बारे भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल रही। तीनों ही युवकों का नाम-पता गलत है, जिसकी वजह से पुलिस इनको तलाश नहीं कर पा रही।
विज्ञापन
जिस जगह का युवकों ने पता बता रखा है, शनिवार को पुलिस ने उस जगह पूछताछ की, लेकिन युवकों का पता गलत निकला। एसडीपीओ कटड़ा अशोक शर्मा का कहना है कि युवकों के नाम और पते गलत हैं, इसकी वजह से उनकी तलाश करने में दिक्कत पेश आ रही है। शर्मा ने बताया कि घटना के दो दिन-तीन युवकों ने गेस्ट हाउस में अपनी एंट्री कराई थी। इसमें बताया कि वह लोग माता के दर्शन कराने आए हैं।
विज्ञापन
दो युवक पहले निकल गए, जबकि एक युवक युवती के गिरने के बाद वहां से निकला। सीसीटीवी में कुछ शकलें सामने आई हैं, लेकिन फिर भी कोई पता नहीं चल पा रहा। मेडिकल कालेज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती युवती की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर में खून की कमी होने के कारण होश नहीं आ रहा। युवती वेंटिलेटर पर है और बोलने की स्थिति में नहीं।
विज्ञापन