फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   wrestling, domana

Jammu News: चौहाना चक दंगल की बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी

विज्ञापन
wrestling, domana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। चौहाना चक दंगल कमेटी की ओर से गांव चौहाना चक में पहला दंगल का आयोजन किया गया। दंगल श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की विंग भाईचारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर संगम की अध्यक्षता में करवाया गया।

इस मौके पर एसडीएम मढ मनु हंसा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं टीएसओ मढ रमन शर्मा और करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनु बाबा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौहाना चक दंगल कमेटी द्वारा आयोजित दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने अपनी ताकत की आजमाइश की। दंगल में सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ रही। कुश्ती की शुरुआत 50 रुपये से हुई और आखिरी कुश्ती 6100 रुपये की करवाई गई। दंगल कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर संगम ने बताया कि चौहाना चक में पहली बार आयोजित कुश्ती में कुल 38 कुश्तियां करवाई गईं। इसमें पहला मुकाबला 6100 के लिए चट्ठा के गोलू पहलवान और दोमाना के रिक्की पहलवान के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा। वहीं दूसरा मुकाबला 3100 के लिए दोमाना के गफूर पहलवान और तालाब तिल्लो के भागू पहलवान की बीच हुआ। इस मुकाबले में गफूर पहलवान ने जीत हासिल की। एसडीएम मढ मनु हंसा के ने इनाम राशि के रूप में 6100 रुपये देकर विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के क्षेत्र प्रभारी मंगल सिंह चिब, नायब सरपंच प्रदीप चौहान, शीतल सिंह, रोमेश चौहान, कैप्टन घारू, परशोतम चिब, चंद्रन भारद्वाज, विजय, जीशु, नीतीश संगम, अंकुश, राम लाल और पप्पू पहलवान सहित कस्बे के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed