{"_id":"68fa95833ca40088a7013644","slug":"wrestlers-showed-their-strength-in-mahavir-dangal-rspura-news-c-274-1-rsp1001-102453-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महावीर दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महावीर दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
Fri, 24 Oct 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
बड़ी माली में लुधियाना के सुख ने रियासी के अनिल को दी पटकनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र के भटियाड़ी गांव में महावीर दंगल कमेटी की तरफ से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल का शुभारंभ डीआईजी शिवकुमार, एसपी इरशाद राथर, डीएसपी गुरमीत सिंह और एसएचओ राकेश जम्वाल और सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
बड़ी माली 31000 की रखी गई थी। इसमें सुख लुधियाना और अनिल रियासी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जोरदार दांवपेच आजमाए। अंत में सुख लुधियाना ने पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरी कुश्ती 31000 रुपये के लिए हुई। इसमें लाली और रंजीत (जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान) के बीच मुकाबला हुआ। लाली ने अपने दांव से जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला 15000 रुपये की माली के लिए काका और मुनीर पहलवान के बीच हुआ। लंबे समय तक बराबरी का मुकाबला चला अंत में बराबरी पर ही छूटा। इससे दोनों पहलवानों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने पहलवानों को संबोधित करते हुए कहा कि दंगल युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के दंगल में युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। क्षेत्र के युवाओं को बढ़कर कर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर विशाल महावीर दंगल कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शास्त्री, सुरजीत चौधरी, अशोक कुमार द्वारकानाथ शर्मा, घनश्याम शर्मा, चंचल शर्मा, जीत राज, विशाल शर्मा, ज्योति स्वरूप, पवन शर्मा, जसपाल शर्मा और अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।