फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wreath laying ceremony of army soldiers martyred in Rajori attack Lt Gen Dwivedi pays tribute

जम्मू: राजोरी हमले में शहीद सैन्यकर्मियों का माल्यार्पण समारोह, लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 12 Aug 2022 03:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 12 Aug 2022 03:35 PM IST
सार

राजोरी में शहीद चार सैन्यकर्मियों के लिए माल्यार्पण समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित अन्य सैना के अधिकारियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Wreath laying ceremony of army soldiers martyred in Rajori attack Lt Gen Dwivedi pays tribute
Wreath laying Ceremony - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू संभाग के राजोरी के सैन्य कैंप में फिदायीन हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गए। शुक्रवार को चार सैन्यकर्मियों के लिए माल्यार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित अन्य सैना के अधिकारियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


गुरुवार को जिले राजोरी की दरहाल तहसील के परगाल ढोक स्थित भारतीय सेना के कंपनी ऑपरेटिंग बेस कैंप पर आतंकवादियों ने फिदायीन हमला किया। इसमें भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों को भी मौत के घाट उतारा।
विज्ञापन


बुधवार और वीरवार की मध्य रात्रि को करीब तीन बजे जब भारतीय सेना के जवान अपने कैंप में सो रहे थे तो दो आतंकवादियों ने अंधेरे, खराब मौसम और ऊंची घणी घास का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने फिदायीन हमला किया।  पहले ग्रेनेड फेंके और उसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के कैंप में ड्यूटी पर तैनात जवानों ने भी मोर्चा संभाला। सेना के जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। करीब तीन घंटे चली इस भीषण मुठभेड़ में भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। इस भीषण गोलाबारी में भारतीय सेना के 6 जवान घायल हो गए, जिनमें से चार जवानों ने वीरगति को प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed