{"_id":"62a930f4867eac6aac3d92dc","slug":"world-s-highest-post-office-started-in-letter-box-tourism-business-will-get-a-boost-in-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल पहल : विश्व में सबसे ऊंचाई पर बना डाकघर 'लेटर बॉक्स' में शुरू, स्पीति में पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल पहल : विश्व में सबसे ऊंचाई पर बना डाकघर 'लेटर बॉक्स' में शुरू, स्पीति में पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
Wed, 15 Jun 2022 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, काजा/केलांग/(लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, काजा/केलांग/(लाहौल-स्पीति)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Jun 2022 06:38 AM IST
सार
पत्र पेटी की तरह दिखने वाला देश का यह पहला डाकघर है। विश्व में सबसे अधिक 14,567 फीट ऊंचाई पर स्थित लाहौल-स्पीति जिले के वाहन योग्य हिक्किम गांव में बने इस डाकघर का मंगलवार को भारतीय डाक विभाग हिमाचल परिमंडल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर बना डाकघर 'लेटर बॉक्स'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल-स्पीति जिले के हिक्किम गांव में विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर बना डाकघर 'लेटर बॉक्स' में शुरू किया गया। पत्र पेटी की तरह दिखने वाला देश का यह पहला डाकघर है। विश्व में सबसे अधिक 14,567 फीट ऊंचाई पर स्थित लाहौल-स्पीति जिले के वाहन योग्य हिक्किम गांव में बने इस डाकघर का मंगलवार को भारतीय डाक विभाग हिमाचल परिमंडल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन
वर्ष 1983 से हिक्किम गांव में यह पोस्ट आफिस चल रहा था, लेकिन अब इसे नए स्वरूप में तैयार किया गया है, जो कि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रामपुर डाक मंडल के अंतर्गत आता यह डाकघर पूरी तरह डिजिटल है।
विज्ञापन
वंदिता कौल ने बताया कि कोरोना काल में भारतीय डाक विभाग ने सरकारी योजनाओं सहित लोगों की पेंशन घर-घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज के दौर में दुर्गम क्षेत्रों में भी पार्सल पहुंचाने व अन्य बैंकिंग सुविधाओं को डाकघर से जोड़ा गया है। बदलते वक्त और संचार के साधनों में वृद्धि के कारण डाक प्रणाली की उपयोगिता कम जरूर हुई है, लेकिन इसका महत्व खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने कहा कि 14,567 फीट की ऊंचाई पर डाकघर खुलना ही बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हिक्किम डाकघर के जरिये स्पीति में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी।
इस दौरान हिक्किम डाकघर में तैनात डाकपाल रिंचेन छेरिंग को चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल ने सम्मानित किया। वहीं, इस मौके पर लांगचा पंचायत के हिक्किम, कौमिक और आसपास के ग्रामीण भी मौजूद रहे।
पहले दिन देश-दुनिया के लिए एक हजार से अधिक कार्ड पोस्ट
अब डाकघर के जरिये स्पीति में पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। डाक विभाग ने स्पीति के हिक्किम में दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित डिजिटल डाकघर का शुभारंभ किया। हिक्किम डाकघर अब लेटर बॉक्स के आकार में निर्मित कार्यालय से चलेगा।