फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   world museum day

Jammu News: लोगों ने डोगरा वंश की परंपरा व संस्कृति को जाना और पेंटिंग्स देखीं

विज्ञापन
world museum day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मुबारक मंडी स्थित डोगरा आर्ट म्यूजियम में वीरवार को विश्व संग्रहालय दिवस मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में आम लोग और स्कूल छात्र पहुंचे थे। उन्होंने डोगरा वंश की परंपरा, संस्कृति, वेशभूषा, आभूषण, हथियार, पांडुलिपियां, पेंटिंग देखीं और उनके महत्व की जानकारी ली। इसके दौरान 1947 से पहली की इंडियन पोस्टल स्टैंप संग्रह जारी कर लोगों इसके इतिहास से रूबरू करवाया गया।

विश्व संग्रहालय दिवस पर डोगरा आर्ट म्यूजियम में लोगों के लिए नि:शुल्क प्रवेश रखा गया था। सुबह 11 बजे के बाद लोगों को आने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर राजिंद्र शर्मा ने म्यूजिम का दौरा किया। अभिलेखागार और पांडुलिपियां देखीं। उन्होंने कहा कि हमें विरासत, संस्कृति से जुड़ने की जरूरत है। डोगरा आर्ट म्यूजियम हमारा कला, संस्कृति और परंपरा को बयां करने वाला सबसे बड़ा केंद्र है। यहां लोगों को आकर अपना इतिहास टटोल कर उस पर गर्व करना चाहिए। सहायक निदेशक पुरातत्व अभिलेखागार एवं डोगरा संग्रहालय डॉ. संगीता शर्मा ने कहा कि म्यूजियम हमारी संस्कृति का केंद्र है। इसमें आए बच्चों को डोगरा वंश के समय परंपरा से जोड़ा। इसके साथ 1947 के पहले का पोस्टल स्टैंप दिखाया गया। बच्चों को पीपीटी के माध्यम से धरोहर, संस्कृति, विरासत के साथ स्मारकों के इतिहास और महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed