{"_id":"5ff3026c8ebc3e3c833a81f0","slug":"world-braille-day-inclusive-education-became-a-boon-for-special-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Braille Day: विशेष बच्चों लिए वरदान बनी समावेशी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Braille Day: विशेष बच्चों लिए वरदान बनी समावेशी शिक्षा
Mon, 04 Jan 2021 05:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
braille script
- फोटो : social media
विशेष बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शुरू किया गया समावेशी शिक्षा अभियान अब उनके लिए वरदान साबित हो रहा है। समावेशी शिक्षा के तहत विशेष बच्चे न सिर्फ शिक्षा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, बल्कि उन्हें शारीरिक और मानसिक दुर्बलता से लड़ने के लिए सक्षम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
अभियान के तहत प्रदेश के समग्र शिक्षा निदेशालय ने 2018 से अब तक 35 हजार से अधिक विशेष बच्चों का प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में दाखिल किया है, जहां इन बच्चों को विशेष संसाधन कक्ष में पढ़ाया जाता है। समावेशी शिक्षा को 2018 में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) और राष्ट्रीय मध्यम शिक्षा अभियान (आरएमएसए) योजनाओं के प्रमुख घटक के रूप में लांच किया गया था। इसके बाद से नियमित से रूप से यह काम कर रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में प्रोजेक्ट निदेशक समग्र शिक्षा अरुण मन्हास ने कहा कि 2018 के बाद से 35000 विशेष बच्चों का स्कूलों में दाखिला किया गया है। इसके साथ इन बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूलों में विशेष अध्यापकों को भी नियुक्त किया है। वर्तमान में प्रदेश के हर जिले में तीन-तीन स्कूलों में संसाधन कक्ष बनाए गए हैं, इसमें दो प्राथमिक और एक माध्यमिक विद्यालयों में केंद्र है। विशेष बच्चों की पढ़ाई के लिए टेक्टाइल रीडर और लैपटॉप खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विश्व ब्रेल दिवस
विश्वभर में चार जनवरी को अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस मनाया जाता है। प्रति वर्ष विश्व ब्रेल दिवस लुई ब्रेल जयंती पर उन्हें याद करने के लिए मनाया जाता है। समग्र शिक्षा की ओर से इस पर सोमवार को ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।