फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   workshop, arts and culture academy

Jammu News: गृहिणियों ने जाना जीवन में व्यक्तित्व विकास का महत्व

विज्ञापन
workshop, arts and culture academy
सात दिवसीय महिला व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का रविवार को सफल समापन हुआ
जम्मू। महिला सशक्तीकरण के लिए सात दिवसीय महिला व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं ने भाग लिया और जीवन में व्यक्तित्व विकास के महत्व को समझा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी ने यह कार्यशाला करवाई। इसमें महिलाओं ने संगीत, नृत्य और रंगमंच के बारे में जाना। साथ ही योग व ध्यान की मदद से बिना तनावग्रस्त जीवन की चुनौतियों का सामना करने के गुर सीखे। अकादमी के सचिव भरत सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां भविष्य में भी करवाई जाएंगी। इसे मंच तनाव को दूर करने के लिए एक औषधि का काम करते हैं। महिलाओं ने विभिन्न योग आसनों के अलावा संगीत, डोगरी नृत्य, लघु नाटक की शानदार प्रस्तुतियां दीं। व्याख्यान और प्रशिक्षण देने वाले प्रमुख विशेषज्ञों में डॉ. जसमीत कौर, डॉ. कमल शर्मा, एमएस सुषमा गुप्ता, एमएस सबा, एडवोकेट सुप्रिया चौहान, डॉ. सुमिता भट्ट और डॉ. सुधीर महाजन थे। प्रतिभागियों में उजाला सुल्तान, रशप्रीत कौर, ऊर्जा सिंह, राबिया शर्मा, अतिंदर कौर, आरती सम्याल, आराधना जमवाल, कुलजीत कौर, संदीप कौर, ललिता शर्मा, सुनीता मन्हास, कुलवीर कौर, आदि शामिल थीं। रुचि गुप्ता, प्रिया देवी, सूक्षम गुलेरिया, दीक्षा वैद को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed