फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Workers from Samba, Kathua and Jammu districts at Modi rally

पीएम की जम्मू रैली: पल्ली में जुटेंगे सांबा, कठुआ और जम्मू जिले के भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 17 Apr 2022 08:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 08:30 PM IST
सार

पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री की रैली में एक लाख लोगों के पहुंचने की है उम्मीद है। 370 की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे मोदी। 

विज्ञापन
Workers from Samba, Kathua and Jammu districts at Modi rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पल्ली गांव में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में सांबा, कठुआ और जम्मू जिले के भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसमें बड़ी संख्या में पंचायती नुमाइंदे होंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश के बीस जिलों में से केवल तीन जिलों सांबा, कठुआ और जम्मू के भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पार्टी स्तर पर कहा गया है। इसके लिए संबंधित जिला अध्यक्ष पर्याप्त व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन


अन्य जिलों के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में आने के लिए मनाही नहीं है, लेकिन व्यवस्था को बेहतर बनाने के चलते उन्हें अपने जिलों से ही वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के किसी बड़े कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं।

ऐसे में प्रदेश सरकार के साथ-साथ भाजपा कार्यक्रम को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने व प्रबंधों में जुटी हुई हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता ही कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed