फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Workers arriving at railway station due to no contact on helpline number

हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क नहीं होने से रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं श्रमिक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Workers arriving at railway station due to no contact on helpline number
जम्मू।सरकार द्वारा श्रमिकों की मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके कारण श्रमिक रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कई श्रमिक ट्रेन चलने की सूचना पर रेलवे स्टेशन पहुंचे। हालांकि रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही पुलिस द्वारा इन श्रमिकों को वापस भेजा गया। श्रमिकों का कहना है कि हम क्या करें सरकार द्वारा जारी है नंबरों पर संपर्क नहीं हो पाता। इस दौरान श्रमिक प्रदीप कुमार ने कहा कि 4 दिनों से हेल्पलाइन नंबर पर बात करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। हमने सुना था श्रमिकों के लिए ट्रेन चलाई जा रही है इसलिए हम रेलवे स्टेशन जाकर पता करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वहां से हमें बिना कोई जानकारी दिए ही वापस भेजा गया है। स्थानीय पुलिस चौकी से कोई मदद मांगी जाती है तो वहां से भगाया जाता है। ऐसे हालत में खुद रेलवे स्टेशन जाकर पता करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क नहीं हो पाने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed