फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Work will start soon on opening cold store

कोल्ड स्टोर खोलने पर जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
Work will start soon on opening cold store
जम्मू। सरकार की ओर से प्रदेश में चार कोल्ड स्टोर खोलने की कवायद पूरी हो चुकी है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। कोल्ड स्टोर कठुआ, जम्मू, बारामुला और अनंतनाग में खोले जाएंगे। इन जिलों में फलों की पैदावार ज्यादा होती है। साथ ही आसपास के जिलों से भी फल आते हैं। इन सेंटरों में फलों को कई-कई महीनों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

सरकारी क्षेत्र में खुले रहे प्रति कोल्ड स्टोर पर दस करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसमें फलों को तारोताजा रखने के लिए पूरी व्यवस्था होगी। पहले बागवानों के फल सीजन बीतने के साथ ही खराब हो जाते थे। इस कारण उन्हें काफी नुकसान होता था। स्टोरों में फल रखने से ऑफ सीजन में भी बाजारों में फल समय-समय पर उपल्ब्ध होते रहेंगे।
विज्ञापन

निजी क्षेत्र में कोल्ड स्टोर के लिए मांगे गए आवेदन
निजी क्षेत्र में भी हर जिले में पांच-पांच कोल्ड स्टोर खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बागवानी विभाग ने आवेदन मांगे हैं। आगामी माह में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक फर्मे इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सरकारी क्षेत्र में चार कोल्ड स्टोर खोलने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। इन पर काम शुरू हो जाएगा। इससे बागवानों को काफी लाभ मिलेगा। ऑफ सीजन में तारोताजा फल मंडियों में बिकेंगे।
-सेवक राम, निदेशक, बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed