{"_id":"5e19b4408ebc3e87c0698b2b","slug":"work-should-be-done-to-find-possible-investment-area-in-jammu-kashmir-said-girish-chandra-murmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः प्रदेश में संभावित निवेश क्षेत्र तलाशने पर काम किया जाए- उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः प्रदेश में संभावित निवेश क्षेत्र तलाशने पर काम किया जाए- उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
Sat, 11 Jan 2020 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों और संभावित निवेशकों के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करके आगामी निवेशक शिखर सम्मेलन में जेएंडके के संभावित निवेश क्षेत्रों को सकारात्मक रूप से उजागर करने पर काम किया जाए।
विज्ञापन
राजभवन में उद्योग व वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी के साथ मुलाकात में उपराज्यपाल को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में होने वाले जम्मू-कश्मीर वैश्विक के लिए चल रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इसमें बताया गया कि जम्मू-कश्मीर के बाहर से संभावित और अग्रणी निवेशकों की पहचान व आमंत्रित करने के लिए काम किया जा रहा है। उपराज्यपाल को उद्योग व वाणिज्य विभाग के कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने आयुक्त सचिव को निर्देश दिया कि वे विभाग के कामकाज में जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखें। जम्मू-कश्मीर में नए आर्थिक विकास में योगदान देने वाले सभी महत्वपूर्ण उपायों को अपनाया जाए।